, July 15 -- प्रसिद्ध गणितज्ञ ने कहा कि शिक्षा विकास की कुंजी है। किसी जमाने मे शिक्षा के क्षेत्र में भारत विश्वगुरु था। उन्होंने कहा कि आवागमन की सुविधा नहीं होने के बावजूद प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय में दस हजार विद्यार्थी पढ़ते थे। उन्होंने कहा कि देश मे विक्रमशिला और तक्षशिला जैसे कई विश्वस्तरीय शिक्षा संस्थान काम कर रहे थे । उन्होंने कहा कि भारत के प्राचीन विश्वविद्यालयों ने दुनिया को शिक्षा का रास्ता दिखाया था, लेकिन धीरे धीरे दुनिया आगे बढ़ गयी और हमारा देश पिछड़ गया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उस पुराने गौरव को वापस लाने का समय आ गया है।श्री सिन्हा ने कहा कि भाजपा उस पुराने गौरव को वापस लाने का प्रयास कर रही है और वह इस मुहिम में उसका साथ देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनके पढ़ाये हुए सैकड़ों छात्र दुनिया भर में सफलता पूर्वक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे हैं और उनका समर्थन भी भाजपा को मिले, इस बात का प्रयास वह करते रहेंगे।
भाजपा का हाथ थामने वाले रीतेश रंजन उर्फ बिट्टू सिंह और गोपाल सिंह ने भी भाजपा की नीतियो में अपनी आस्था जताई।
इस अवसर पर दीघा के विधायक संजीव चौरसिया, विधायक संजय गुप्ता, भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेश झा और पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित