, Oct. 29 -- 'सुशासन दिवस-नीतीश संवाद' कार्यक्रम की संयोजक एवं मंत्री श्रीमती लेसी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के दो दशकों के कार्यों को समर्पित यह कार्यक्रम पार्टी के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण और बिहार के विकास के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए हैं। इन उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा से किया जाएगा और आयोजन की तैयारियों में सभी संबंधित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चला जाएगा। विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य श्री नीतीश कुमार के दो दशकों के कार्यों और उनकी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने का संकल्प लेना है। उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यों की जानकारी समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाना जरूरी है। साथ ही, युवा पीढ़ी को बिहार की पूर्ववर्ती स्थिति और पिछले वर्षों में हुए बदलावों से अवगत कराना है।

बैठक में विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह 'गांधी जी' ने कहा कि नीतीश कुमार ने न्याय यात्रा के माध्यम से जनता से जुड़ने का प्रयास किया और कानून का राज स्थापित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि 'सुशासन दिवस-नीतीश संवाद' कार्यक्रम नीतीश कुमार के कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच पहुँचाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की।

इस अवसर पर उमेश सिंह कुशवाहा ने संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयाॅर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा को पार्टी की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित