, May 20 -- श्रीमती अंजुम आरा ने कहा कि ''सात निश्चय'' अभियान ने बिहार में विकास और सुशासन को नई दिशा दी है। युवाओं, महिलाओं तथा ग्रामीण समाज के सशक्तिकरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। अब ''सहयोग शिविर'' उसी संकल्प को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने का मजबूत माध्यम बनकर सामने आया है।उन्होंने कहा कि इस पहल से आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान, योजनाओं की प्रभावी निगरानी तथा प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही को नई मजबूती मिलेगी।

जदयू की प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि बिहार में विकास और सुशासन की जो मजबूत नींव श्री नीतीश कुमार जी ने रखी, बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चैधरी की सरकार उसी सोच और संकल्प को आगे बढ़ाते हुए जनता के हित में लगातार जनकल्याणकारी कदम उठा रही है। ''सहयोग शिविर'' इसी प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है।

श्रीमती अंजुम आरा ने विश्वास जताते हुए कहा कि यह पहल बिहार में जनसेवा, पारदर्शिता, जवाबदेही और सहभागी लोकतंत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी तथा राज्य के समग्र विकास को और अधिक गति प्रदान करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित