मुंबई , अप्रैल 25 -- महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनावों से पहले बढ़ी हुई राजनीतिक गहमागहमी के बीच राकांपा पवार गुट नेता सुप्रिया सुले ने शिव सेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे से उनके आवास 'मातोश्री' में मुलाकात की। इस मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में नयी अटकलों को जन्म दे दिया है।

इस यात्रा के दौरान श्रीमती सुले के साथ उनके पति सदानंद सुले भी मौजूद थे। हालांकि राजनीतिक अटकलों पर विराम लगाते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मुलाकात पूरी तरह से व्यक्तिगत थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित