रायसेन (मध्य प्रदेश) , अप्रैल 11 -- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को देश के युवाओं से कृषि क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और खेती में नयी एवं उन्नत तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया।

श्री सिंह यहां आज से प्रारंभ हुए राष्ट्रीय स्तर के 'उन्नत कृषि महोत्सव' 2026 मेले का शुभारंभ के अवसर पर आए हुए थे। यह कृषि मेला 13 अप्रैल तक चलेगा।

उन्होंने कहा कि कृषि भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, लेकिन इसे और अधिक लाभदायक व टिकाऊ बनाने के लिए आधुनिकीकरण की सख्त आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित किया कि वे आधुनिक उपकरणों का उपयोग करके पारंपरिक खेती के तौर-तरीकों में बदलाव लाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित