जोधपुर , मई 14 -- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को जोधपुर में पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत की प्रतिमा का अनावरण किया।

इस अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मदन राठौड़, पूर्व सांसद गजसिंह तथा कई मंत्री, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित