जयपुर , मई 07 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जयपुर पहुंचने पर उनकी अगवानी की तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं डॉ प्रेमचंद बैरवा, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राज्यवर्धन राठौड़, सांसद मदन राठौड़ एवं अधिकारी मौजूद मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि रक्षा मंत्री ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर सप्त शक्ति कमान में आयोजित संयुक्त कमांडर्स सम्मेलन में सम्मिलित होने के लिए जयपुर आए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित