राजनांदगांव , जुलाई 30 -- छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव स्थित श्री गौशाला पिंजरापोल में नवीन गौछाया परिसर का लोकार्पण और चिकित्सा एवं गौचारा परिसर का गुरुवार को भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य शासन की ओर से गौशाला के विकास के लिए 75 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि एवं पशुपालन मंत्री रामविचार नेताम ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर मधुसूदन यादव और राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल उपस्थित रहे।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 1904 में स्थापित यह गौशाला आज जनसेवा और गौसंवर्धन का प्रेरणादायी तीर्थस्थल बन चुकी है।
कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने गौसंरक्षण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए अधिकारियों को गौशाला में नियमित पशु चिकित्सक और स्टाफ की ड्यूटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
वहीं कार्यक्रम में अनेक दानदाताओं और समाजसेवियों ने गौसेवा के लिए उदारतापूर्वक आर्थिक सहयोग की घोषणा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित