रायपुर , फरवरी 06 -- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। स्कूल जा रहे दो मासूम बच्चे शहर के पॉश इलाके में स्थित छत्तीसगढ़ क्लब के सामने सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। इस हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे रोज़ की तरह स्कूल के लिए निकले थे, तभी सड़क पर चल रही ट्रैफिक पुलिस की टोइंग गाड़ी (क्रेन) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक मासूम ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, वहीं घायल बच्ची को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद टोइंग गाड़ी का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित