समस्तीपुर , जुलाई 16 -- ूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस ने राजधानी एक्सप्रेस में छापा मारकर एक यात्री को 26 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।

रेल पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 20504 राजधानी एक्सप्रेस के एच-1 कोच में कल देर रात छापेमारी की और वहां से सीट संख्या 10 पर सफर कर रहे यात्री के पास से लाल रंग के ट्रॉली तथा एक पिठू बैग में रखें कुल 26 किलोग्राम गांजा बरामद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित