पटना , सितंबर 11 -- राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बिहार विधान परिषद के आगामी स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव के लिए शुक्रवार को छह अधिकृत उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल की ओर से जारी सूची के अनुसार, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. संजीव कुमार सिंह, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से दिलीप कुमार, कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीतेश कुमार, दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अनिल कुमार झा, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रो. जयराम यादव और तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. रश्मि विनायक गौतम को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित