पटना, सितम्बर 21 -- िहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (राजद)के राज्य कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी स्व.भोला पासवान शास्त्री की जयन्ती प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल की अध्यक्षता में मनाई गई। राजद नेताओं ने स्व.भोला पासवान शास्त्री के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मंगनी लाल मंडल ने कहा कि छात्र जीवन से ही शास्त्री जी ने असहयोग आन्दोलन में भाग लिया। वह दो बार जेल भी गये। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी घोर मानवतावादी थे और इनके इसी मानवीय गुण के कारण सभी वर्ग और लोगों के बीच इनकी लोकप्रियता रही। साथ ही सरल स्वभाव और बेसहारों के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने को ये तैयार रहते थे। इन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कभी सरकारी वाहन की सुविधा नहीं ली। इनके इसी जीवनशैली से लोकसेवकों को प्रेरणा देती है।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री मो. अली अशरफ फातमी, प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के नेता डॉ. तनवीर हसन, एजाज अहमद, फ़राज़ फातमी ,फैयाज आलम कमाल,हरेंद्र कुमार कुशवाहा सहित सैंकड़ों की संख्या में नेताओं ने स्व.भोला पासवान के तैल चित्र पर माल्यार्पण करने श्रद्धांजलि अर्पित की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित