पटना , जनवरी 13 -- बिहार राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने मंगलवार को शिक्षाविद् सर गणेश दत्त सिंह की जयंती मनाई।
राजद के राज्य कार्यालय में आज शिक्षाविद् सर गणेश दत्त सिंह की जयन्ती पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
राजद अध्यक्ष श्री मंडल ने इस अवसर पर कहा कि सर गणेश दत्त ने जीवन पर्यन्त दलितों के जीवन स्तर में मुलभूत सुधार लाने तथा भंगी मुक्ति कार्य के लिये जो योगदान दिया है, वह अद्वितीय है। उन्होंने शिक्षा के माध्यम से दलित समाज को स्वाबलंबी बनाने का एक अभियान चलाया। शिक्षा और योग्यता ही मनुष्य को देश का सर्वश्रेष्ठ नागरिक बनाता है। सर गणेश दत्त ने अपने सर्वस्व शिक्षा के लिए एवं अपना पैतृक सम्पति पटना विश्वविद्यालय को दान देकर बिहार के कर्ण के रूप में अपने-आप को स्थापित किया था। वे आज युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं।
इस अवसर पर सर राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, पूर्व विधायक डॉ. अनवर आलम,सहित अन्य गणमान्य लोगों ने गणेश दत सिंह के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित