पटना , मार्च 22 -- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद , पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी तथा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने प्रदेशवासियों को बिहार दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।
सभी नेताओं ने कहा कि बिहार का सांस्कृतिक और गौरवशाली इतिहास रहा है। बिहार ज्ञान और मोक्ष कि धरती रही है और यहाँ जन जन के अंदर आत्मविश्वास भरा हुआ है। उन्होंने सभी को एकजुट होने और प्रदेश की प्रगति में भागीदार होने को कहा।
राजद नेताओं ने कहा कि आपसी प्रेम, विश्वास, भाईचारे, सामाजिक एकजुटता एवं धार्मिक सद्भाव के साथ प्रदेश सभी नागरिक बिहार की उन्नति, प्रगति, विकास और समृद्धि में निरंतर योगदान करते रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित