पटना , अप्रैल 12 -- िहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने रविवार को बताया कि 14 अप्रैल 2026 को बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती राष्ट्रीय जनता दल(राजद) के प्रदेश कार्यालय में मनाई जाएगी।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तथा बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतागण भी शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम की तैयारी समिति के अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी बनाए गए हैं।

राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं के भाग लेने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने एक पत्र जारी कर पटना, मगध के साथ-साथ तिरहुत में प्रमंडल के वैशाली जिला के कार्यकर्ताओं को अनिवार्य रूप से इस कार्यक्रम में शामिल होने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित