समस्तीपुर , अप्रैल 03 -- िहार विधानसभा लोक लेखा समिति के सभापति एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक भाई वीरेंद्र ने शुक्रवार को आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के शासनकाल में देश एवं राज्य की जनता मंहगाई की मार से त्रस्त है।

राजद विधायक भाई बीरेंद्र ने आज समस्तीपुर परिसदन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार समेत देश में पेट्रोलियम पदार्थों की कमी के कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज लोगों को समय पर गैस सिलेंडर तथा पेट्रोल एवं डीजल नहीं मिल रहा है l गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में कानून व्यवस्था भी पूरी तरह से चरमरा गई है। अपराधियों के हौंसले बुलंद है।

राजद नेता ने कहा कि समस्तीपुर समेत राज्य मे हत्या एवं लूट की घटनाएं हो रही है और सरकार आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने मे विफल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित