नयी दिल्ली , जून 12 -- केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के 12 साल पूरे होने के अवसर पर ‎प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला-नेतृत्व वाले विकास पर विशेष जोर देते हुए कहा कि पिछले एक दशक में महिलाओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान और उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में अहम भूमिका निभाई हैं।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा कि सरकार के प्रयासों से महिलाओं को वित्तीय समावेशन और उद्यमशीलता से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, सफाई, आवासन, खेल, विज्ञान और प्रशासन जैसे क्षेत्रों में बड़ी तरक्की करने में मदद मिली है।

प्रधानमंत्री ने कहा, "पिछले 12 सालों में राजग सरकार ने महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को आगे बढ़ाने के लिए काम किया है और यह सभी क्षेत्रों में दिखाई देता है।" उन्होंने कहा, "वित्तीय समावेशन और उद्यमशिलता से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, सफाई, आवासन, खेल, विज्ञान और प्रशासन तक महिलाएं अलग-अलग क्षेत्रों में अहम भूमिका निभा रही हैं।" प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं की भलाई और सशक्तिकरण के लिए सरकार के नजरिए पर जोर देते हुए कहा कि पिछले दशक में शुरू की गई पहलें "गरिमा, मौका और सशक्तिकरण" पर आधारित थीं। उन्होंने कहा, "राजग सरकार की कोशिशें गरिमा, मौका और सशक्तिकरण पर आधारित हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित