समस्तीपुर , मई 22 -- भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादीलेनिनवादी (भाकपा-माले) के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने केंद्र सरकारपर जमकर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार केकार्यकाल में समूचे देश में जनता मंहगाई एवं बेरोजगारी से परेशान है।

श्री भट्टाचार्य आज समस्तीपुर शहर के कर्पूरी सभागार मेंकम्युनिस्ट नेता एवं पूर्व विधायक रामदेव वर्मा की चौथी स्मृति दिवस पर पार्टी कीओर से आयोजित एक सेमिनार को संबोधित कर रह थे। उन्होंने कहा कि देश की राजग सरकार ने देश के लोगों केसाथ अच्छे दिन का वादा किया था, लेकिन ऐसे दिन कहीं नहीं दिख रहे हैं और इसकेविपरीत लोग मंहगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं।

भाकपा-मेल के महासचिव ने आरोप लगाया कि देश की जनता एवंनौजवान जब अपनी मांगों को लेकर आन्दोलन करते है, तो उनपर गोली और लाठियां बरसाई जारही है। उन्होंने कहा कि गरीबों के घरों को बुलडोजर से उजाड़ा जा रहा है। उन्होंनेकहा कि बिहार एवं उत्तरप्रदेश समेत भाजपा शासित राज्यों मे बुलडोजर राज चल रहा है।

श्री भट्टाचार्यने कहा कि राजग सरकार की तानाशाह नीतियों के खिलाफ भाकपा-माले सभी विपक्षी दलों को गोलबंदकर बिहार समेत पूरे देश मे आन्दोलन चलायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित