अलवर , सितम्बर 18 -- राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में नामांकन वापसी के अंतिम दिन शुक्रवार को एक प्रत्याशी के नामांकन पत्र वापस लेने के बाद अब निर्दलीय और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी के बीच सीधा मुकाबला होगा।
अध्यक्ष पद के लिए कुल तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें निर्दलीय धर्मचंद सैनी और राजकुमार सैनी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी रेखा देवी शामिल थीं।
निर्वाचन अधिकारी सीमा मीना ने बताया कि नामांकन वापसी के अंतिम दिन वार्ड नंबर 17 से विजयी निर्दलीय पार्षद धर्मचंद सैनी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। अब अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय राजकुमार सैनी और भाजपा की रेखा देवी के बीच सीधा मुकाबला होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित