जयपुर , फरवरी 20 -- राजस्थान के जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में आश्वत करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन (जेजेएम) के तहत राजगढ़-बूंगी परियोजना के कार्यों की खराब गुणवत्ता के लिए उत्तरदायी व्यक्तियों के विरुद्ध आगामी एक महीने में कार्रवाई की जाएगी और बचे हुए कार्यों को भी शीघ्र पूरा किया जाएगा।

श्री चौधरी प्रश्नकाल में विधायक मनोज कुमार के पूरक प्रश्न का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि बताया कि जेजेएम के तहत राजगढ़-बूंगी परियोजना में गत सरकार के कार्यकाल के दौरान बिना सुपरविजन कार्य किए गए। जिसके परिणामस्वरूप कार्यों की गुणवता में कई खामियां पायी गई है।

उन्होंने बताया कि कार्य की खराब गुणवत्ता संबंधी शिकायत 16 जून 2025 को प्राप्त हुई, जिसके बाद गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कार्य रोक दिया गया। कार्य की जांच के लिए मुख्य अभियंता द्वारा गत 28 जुलाई को जांच दल गठित किया गया। जांच दल द्वारा सितम्बर में रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। जांच रिपोर्ट में कार्यों में कई खामियां पाई गई हैं। जांच रिपोर्ट के परीक्षण उपरांत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी तथा के साथ ही बकाया पेनल्टी भी काटी जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि योजना से वंचित गांवों को भी पृथक एस्टीमेट बनाकर परियोजना से जोड़ा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित