राजकोट , दिसंबर 27 -- पश्चिम रेलवे में गुजरात के राजकोट मंडल पर एक जनवरी से नयी समय सारणी लागू होगी।
मंडल रेल प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि राजकोट मंडल से होकर परिचालित होने वाली विभिन्न गाड़ियों के आगमन या प्रस्थान के समय में एक जनवरी 2026 से परिवर्तन किया जा रहा है। इस बार राजकोट मंडल पर विभिन्न स्टेशनों पर 108 ट्रैनों का समय पूर्वित (प्रीपोन) किया गया है जिसमें ट्रैनें अपने पहले के समय से एक मिनट से लेकर 27 मिनट तक जल्दी आएंगी।
इसी तरह 17 ट्रैनों का समय पोस्टपोन किया गया जिसमें ट्रैनें अपने पहले के समय से दो मिनट से लेकर 20 मिनट विलंब से आएंगी। राजकोट मंडल के ओखा, द्वारका, खम्भालीया, जामनगर, हापा, राजकोट, भक्तिनगर, वांकानेर, थान, सुरेंद्रनगर सहित अन्य स्टेशनों के समय में बदलाव होगा जिसमें ये ट्रेनें अपने वर्तमान निर्धारित समय से पहले या बाद में पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित