सुपौल , अक्टूबर 16 -- बिहार में सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ट्रक से 2475.36 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।

पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान शराब तस्कर फरार होने में सफल रहे।

पुलिस अधीक्षक शरथ आरबएस ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार की रात गुप्त सूचना मिली थी कि एक बड़े वाहन से शराब की तस्करी की जाने वाली है। सूचना के आधार पर वीरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में खड़े एक ट्रक की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में ट्रक से कई कार्टन में रखी विदेशी शराब की बोतलें बरामद हुईं।

शराब की गणना करने पर कुल 2475.36 लीटर विदेशी शराब होने की पुष्टि हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित