पटना , अक्टूबर 14 -- िहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने वैशाली जिले के राघोपुर क्षेत्र में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 लोगों की मृत्यु की हृदयविदारक घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि इस दुर्घटना में बच्चों सहित कई लोगों की असामयिक मृत्यु अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिवारों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित