पटना , अक्टूबर 13 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वैशाली जिले के राघोपुर में नाव हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री चौधरी ने मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने संदेश में कहा कि राघोपुर में नाव हादसे में मासूमों समेत लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। इस कठिन समय में उनकी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने तथा परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

श्री चौधरी ने प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य तेजी से पूरा करने और घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित