मुंबई , जून 16 -- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री जयंत पाटिल ने महाराष्ट्र सरकार से महावितरण द्वारा लागू की जा रही स्मार्ट मीटर परियोजना को तुरंत रोकने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह परियोजना बढ़े हुए बिजली बिलों और जुर्माने के माध्यम से उपभोक्ताओं को वित्तीय संकट में डाल रही है।
श्री पाटिल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की और एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा, जिसमें घरेलू उपभोक्ताओं और व्यापारियों की शिकायतों का जिक्र किया गया है, जिन्हें स्मार्ट मीटर लगने के बाद से असामान्य रूप से अधिक बिजली बिल मिल रहे हैं। अपने प्रतिवेदन में श्री पाटिल ने गोवा का उदाहरण दिया, जहाँ राज्य सरकार ने उपभोक्ताओं की इसी तरह की शिकायतों के बाद स्मार्ट मीटर के काम को अस्थायी रूप से रोक दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित