मुंबई , जनवरी 30 -- महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने अपने नेता और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के सम्मान के मद्देनजर आगामी जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में सक्रिय प्रचार को रोकने का फैसला किया है।

उल्लेखनीय है कि श्री अजित पवार का बुधवार को बारामती में एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया, जब वे चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित