मुंबई , अप्रैल 20 -- महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा-शरदचंद्र पवार गुट) की प्रदेश महिला अध्यक्ष रोहिणी खडसे ने पश्चिम एशिया संकट के कारण लाखों प्रवासी मजदूरों के गुजरात छोड़ने पर चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगर महाराष्ट्र सरकार ने समय रहते कोई उचित कार्रवाई नहीं की तो मुंबई और पुणे जैसे शहरों को भी इसी तरह के संकट का सामना करना पड़ सकता है।
सश्री खडसे ने लाखों प्रवासी मजदूरों के रोजगार के अवसर छिन जाने से गुजरात छोड़कर अपने राज्याें को लौटने की बात कही हैं। उन्होंने आशंका जताई कि अगर महाराष्ट्र की 'सोती हुई सरकार' नहीं जागती और स्थिति से तुरंत नहीं निपटती, तो मुंबई और पुणे जैसे बड़े शहरी केंद्रों में भी ऐसी ही स्थितियां पैदा हो सकती हैं।
रिपोर्टाें के अनुसार यह संकट खाड़ी देशों में चल रहे संघर्ष और होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी के कारण पैदा हुई बाधाओं की वजह से शुरू हुआ है, जिससे भारत में गैस की की आपूर्ति पर असर पड़ा है। इसके परिणामस्वरूप गुजरात का कपड़ा उद्योग ठप पड़ गया है। इन उद्योगों में काम करने वाले प्रवासी मजदूर अब रोजगार पाने में असमर्थ हैं, जिससे उन्हें घर लौटने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित