भुवनेश्वर , जनवरी, 19 -- रांची रॉयल्स ने सोमवार को चार क्वार्टर के बाद 4-4 से रोमांचक ड्रॉ के बाद हुए शूटआउट में एचआईएल जीसी को हराया।
आज यहां कलिंगा हॉकी स्टेडियम में हुए एक रोमांचक पुरुष हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) में निर्धारित समय में स्कोर बराबर रहने के बाद रांची रॉयल ने शूटआउट में एचआईएल जीसी को 4-1 से हराया। रांची रॉयल्स के लिए अराइजीत सिंह हुंदल ने (19वें, 32वें), सैम लेन ने (42वें) और टॉम बून ने (57वें) मिनट में गोल किए, जबकि एचआईएल जीसी के लिए ललित कुमार उपाध्याय ने (25वें, 53वें), केन रसेल ने (36वें) और सुदीप चिर्माको ने (39वें) मिनट में गोल किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित