रांची , मार्च 05 -- झारखंड के रांची के नामकुम थाना के हाजत में 12 वर्षीय बच्चे का अपहरण कर हत्या करने के आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।
यह घटना गुरुवार की है। इसके बाद पुलिस ने गुरुवार की सुबह पुलिस ने मृतक जग़य मुंडा के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। मृतक जगय मुंडा मूल रूप से खूँटी जिला के साइको थाना क्षेत्र स्थित कोल्हापूर्ति गांव का रहने वाला था। इस गांव की रहने वाली एक महिला के साथ उसका अवैध संबंध था और दोनों में वर्तमान में नामकुम थाना क्षेत्र में रहता था।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि उसे महिला के साथ रविवार को आरोपी का कुछ विवाद हुआ था जिसके बाद उसने उसके 12 वर्षीय बेटे रमेश हजाम का अपहरण कर लिया। अपहरण करने के बाद बच्चे को रामगढ़ थाना के घाटो लेकर गया जहां पर बच्चे की हत्या कर उसे दफना दिया।
इसके बाद पुलिस की टीम ने जगय मुंडा को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बच्चे का अपहरण कर हत्या करने की बात स्वीकारी। उसके बाद पुलिस ने उसके निशान पर ही पर बच्चों का शव बरामद किया। फिर उसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया। जहां पर उसने थाना परिसर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया इस मामले में पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित