रांची , मई 11 -- झारखंड की राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित कोकर के कोरहा टोली से लापता 18 महीने की मासूम बच्ची अदिति पांडे की तलाश में पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। बच्ची के बारे में सूचना देने वाले व्यक्ति को Rs.50 हजार का इनाम देने की घोषणा की गई है।

पुलिस प्रशासन ने बच्ची की बरामदगी के लिए चार अधिकारियों के मोबाइल नंबर जारी किए हैं, जिन पर संपर्क कर जानकारी दी जा सकती है। जारी नंबरों में रांची एसएसपी - 9431706136, सिटी एसपी - 9431706137, सदर डीएसपी - 9431102090 और सदर थाना प्रभारी - 9431706160 शामिल हैं।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को बच्ची के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस ने लोगों से मासूम अदिति पांडे की सकुशल बरामदगी के लिए सहयोग करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित