रांची , अक्टूबर 27 -- झारखंड की राजधानी रांची के विधानसभा इलाके में राहुल सिंह गिरोह के अपराधी का एनकाउंटर हुआ है। शाहिद नाम के अपराधी को पैर में गोली लगी है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अपराधी कांके के रिंग रोड स्थित पेट्रोल पंप और गुमला में शिवालया कंस्ट्रक्शन पर गोलीबारी की घटना में शामिल था। मंगलवार को पुलिस अधिकारियों की सूचना मिली थी, सिंह जी का कुख्यात अपराधी शाहिद अपने एक अन्य अपराधी के साथ लूटी हुई बाइक से विधानसभा क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जा रहा है।

इसी दौरान पुलिस की टीम ने उसका पीछा करना शुरू किया और पुलिस ने उसे रुकने को कहा, हालांकि रुकने के बजाय शाहिद और उसके एक अन्य साथी ने पुलिस के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस के द्वारा भी जवाब भी कार्रवाई की गई, इस कार्रवाई में शाहिद नाम के एक अन्य अपराधी को पुलिस की गोली लगी है। जबकि दूसरा अपराधी को पकड़ लिया गया है, वहीं पुलिस ने इन दोनों अपराधियों के पास से दो पिस्टल सेम टी कल्याण हथियार बरामद किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित