रांची , मार्च 19 -- झारखंड के रांची में मेयर रोशनी खलखो समेत वार्ड पार्षद को उपायुक्त मंजूनाथ भंजत्री ने समाहरणालय ब्लॉक ए में शपथ दिलाई।
वहीं वार्ड 31 के पार्षद नीरज कुमार ने डिप्टी मेयर का खिताब अपने नाम कर लिया है। उन्होंने कुल 39 वोट हासिल किए और अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया। इस जीत के साथ नीरज कुमार अब रांची नगर निगम के निर्वाचित डिप्टी मेयर बन गए हैं।
शपथ ग्रहण के साथ ही नगर निगम में नई नेतृत्व पारी शुरू हो गई। अब शहरवासियों की नजर सफाई, जलनिकासी, सड़क, स्ट्रीट लाइट और बुनियादी सुविधाओं को सुलभ कराए जायेंगे।
शपथ ग्रहण लेने के बाद महापौर रौशनी खलखो ने कहा कि शहर के नगर निकाय की दशा-दिशा बदल जाएगी। जनता की हर समस्या का समाधान निकाला जाएगा। सरलता पर समस्याओं कि समाधान करने के लिए प्रशासन से समन्वय स्थापित किए जायेंगे।
शपथ ग्रहण समारोह से पहले महापौर रौशनी खलखो ने भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किए. इसके साथ ही जेल पार्क में झाड़ू लगाकर साफ सफाई में दुरस्त करने में अपनी काम की शुरुआत की। कहा कि रांची नगर निगम की जनता प्यासी नहीं रहेगी। इसके लिए यथासंभव प्रयास किए जायेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित