रांची , मई 30 -- झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को मुक्ति संस्था ने जुमार नदी के तट पर 36 अज्ञात शवों का पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया।
संस्था के सदस्यों ने रिम्स के मोर्चरी गृह से अज्ञात शवों को निकालकर उन्हें सम्मानपूर्वक जुमार नदी तट तक पहुंचाया, जहां धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मुक्ति संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने शवों को मुखाग्नि दी।
प्रवीण लोहिया ने बताया कि मुक्ति संस्था अब तक कुल 2,189 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार कर चुकी है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य उन लोगों को भी सम्मानजनक विदाई देना है, जिनकी पहचान नहीं हो पाती या जिनके परिजन उपलब्ध नहीं होते।
अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू ने की। कार्यक्रम में संस्था के अनेक सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें रवि अग्रवाल, संदीप पपनेजा, हरीश नागपाल, आर.के. गांधी, आदित्य शर्मा, सुमित अग्रवाल, राहुल चौधरी, सीताराम कौशिक, अरुण कुतरियार, संजय गोयल, उज्ज्वल जैन, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, सौरभ बथवाल, अमित अग्रवाल, विजय धानुका, राहुल जायसवाल, राजा गोयनका, पंकज मिढ़ा, कमल चौधरी, बलबीर जैन और मोती सिंह शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित