रांची , अप्रैल 05 -- झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को मुक्ति संस्था ने जुमार नदी के तट पर 24 अज्ञात शवों का पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार किया।

मुक्ति संस्था के सदस्यों ने रिम्स के मोर्चरी गृह से अज्ञात शवों को निकालकर पैक कर जुमार नदी के तट पर लेकर गए इस दौरान संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने अज्ञात शवों को मुखाग्नि दी।

संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने बताया कि मुक्ति संस्था द्वारा अबतक कुल 2153 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया गया है। अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू ने किया।

मौके पर संस्था के अन्य सदस्य प्रवीण लोहिया, रवि अग्रवाल, संजय गोयल, राहुल जायसवाल, विजय धानुका,सौरभ बथवाल, पंकज खिरवाल, निर्मल मोदी, सुमित अग्रवाल, वीरेंद्र गुप्ता, आदित्य शर्मा, आशीष भाटिया, गौरीशंकर शर्मा, राहुल चौधरी, अरुण कुतरियार, संजय सिंह,नवीन मित्तल, उज्जवल जैन, राजा गोयनका,अमित अग्रवाल, गोपाल गाड़ोदिया, हरीश नागपाल, आर के गांधी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित