रांची , अगस्त 07 -- झारखंड की राजधानी रांची नें नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोतवाली थाना पुलिस ने नागाबाबा खटाल के पास फ्लाईओवर के नीचे छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रंजीत कुमार वर्मा और कृष्णा कुमार वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के पास से कुल 8.4 ग्राम ब्राउन शुगर और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने हजारीबाग से ब्राउन शुगर लाकर रांची में बिक्री करने की बात स्वीकार की है। पुलिस मामले की जांच कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित