रांची , अप्रैल 24 -- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर सवाल खड़ा किया है।
श्री मरांडी ने कहा कि रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर के गर्भ गृह की रखवाली करने वाले प्रहरी के हत्या की सूचना से स्तब्ध हूं। घटनास्थल के आसपास राज्य की विधानसभा और हाई कोर्ट स्थित है। इतने उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में मंदिर में घुसकर हत्या को अंजाम देना पुलिस के नकारेपन को साबित करता है।
श्री मरांडी ने कहा कि विगत दो दिनों के अंदर रांची में मंदिर के पास दो हत्याएं हो चुकी हैं। रांची पुलिस अपराध रोकने में नाकाम साबित हो रही है। सांप निकल जाने के बाद लाठी पीटने वाली स्थिति पुलिस की हो चुकी है।
श्री मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चुप्पी तोड़िए। आपकी खामोशी अपराधियों और अयोग्य पुलिस अधिकारियों का मनोबल बढ़ा रही हैं। अयोग्य पुलिस अधिकारियों को हटाएं। एसपी-एसएसपी की जवाबदेही तय करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित