रांची , जुलाई 05 -- झारखंड की राजधानी रांची स्थित खेलगांव के टिकैत उमरांव में चल रहे तीसरी रांची जिला शूटिंग चैंपियनशिप रविवार को संपन्न हो गया।

इसमें रांची जिला के 250 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस चैंपियनशिप में अभिषेक वर्मा ने 25 मीटर स्टैंडिंग राइफल इवेंट में स्वर्ण पदक और 50 मीटर शूटिंग राइफल इवेंट में रजत पदक जीतकर दोहरी सफलता अर्जित की ।इसके अलावा बालिकाओं में मन्नत कुमारी 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीतकर टाप स्कोरर रहीं। जबकि कीरत सिंह और रौनक राज 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीतकर टाप स्कोरर रहे।

समापन के अवसर पर आइजी प्रभात कुमार और आइजी अनूप बिरथरे ने स्वर्ण पदक सहित अन्य पदक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर झारखंड राइफल शूटिंग एसोसिएशन के सचिव उत्तम चंद, रांची जिला राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार कुमार सहित अन्य अतिथि मौजूद थेरांची जिला शूटिंग चैंपियनशिप में तीन दिनों तक अलग-अलग इवेंट में रांची जिले के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। 25 मीटर राइफल और 50 मीटर के इवेंट में अलग-अलग ग्रुप के खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल इवेंट में टेन एक्स राइफल क्लब के राज शेखर मंडल ने स्वर्ण, एकलव्य शूटिंग क्लब के हर्ष राज ने रजत और इसी क्लब के दिवनिमेश ने कांस्य पदक जीता। वहीं 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल इवेंट में जेएसएसपीएस के द्वेद नाथ शाहदेव ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं टेन एक्स के राज शेखर ने रजत और इसी क्लब के प्रियांशु ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित