रांची , फरवरी 17 -- झारखंड के सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल गांधीनगर कांके रोड रांची में 20 फरवरी शुक्रवार को प्रातः 9:00 बजे से नि:शुल्क हृदय रोग संबंधी स्वास्थ्य जांच शिविर कार्डियक क्लिनिक का आयोजन किया जा रहा है।

इस स्वास्थ्य जांच शिविर में यशोदा अस्पताल हैदराबाद के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर कश्यप विकास सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट हृदय रोग से ग्रसित मरीजों का जांच करेंगे एवं चिकित्सा सलाह देंगे। हृदय रोग से ग्रसित सभी मरीज इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठा सकते हैं। मरीज के पास यदि पुराने इलाज का रिपोर्ट जांच के पेपर हो तो उसे अवश्य अपने साथ लाएं।

सीसीएल द्वारा नियमित तौर पर देश के ख्याति प्राप्त विशेषज्ञ चिकित्सकों को आमंत्रित कर विभिन्न बीमारियों से संबंधित स्वास्थ्य सिविल का आयोजन किया जाता है। शिविर का उद्देश्य है कि जरूरतमंद परिवारों को गंभीर बीमारी के अत्यधिक इलाज की सुविधा उनके घर के निकट ही प्राप्त हो सके तथा इससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित