रांची , मार्च 27 -- झारखंड की राजधानी के लालपुर थाना पुलिस ने घरों में घुसकर चोरी करने के मामले खुलासा करते हुए आज नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में मुन्ना जायसवाल, उमंग कुमार साहू और सुजल कुमार शामिल हैं। इनके साथ ही एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया हैं।

पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि महज 12 साल का एक नाबालिग अकेले ही घरों में घुसकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। आरोपी ने पीएनटी कॉलोनी स्थित एक घर में घुसकर कीमती जेवरात और मोबाइल फोन चोरी किए थे।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चोरी किए गए जेवरात को एक कबाड़ी दुकानदार को बेच दिया जाता था। इस मामले में कबाड़ी दुकानदार को भी गिरफ्तार किया गया हैं। साथ ही चोरी के मोबाइल खरीदने के आरोप में दो अन्य लोगों को भी पुलिस ने दबोचा हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित