रांची , अप्रैल 04 -- झारखंड की राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडरा गांव में शनिवार को तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है।
ग्रामीणों ने शव को तालाब से बाहर निकाला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान वे गहराई में चले गए और डूब गए। काफी देर तक जब वे बाहर नहीं आए, तो स्थानीय लोगों को संदेह हुआ। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को तालाब से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित