रांची , सितंबर 26 -- झारखंड की राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत, कुमार टोली चुना भट्टा, श्री नारायण प्रजापति पथ निवासी राजा कुमार वर्मा, पिता उमेश कुमार वर्मा, उम्र 26 वर्षीय का निधन वियतनाम में एक रोड एक्सीडेंट में बीते दिवस शाम में हो गया।
मृतक राजा कुमार वर्मा वियतनाम में योगा टीचर के रूप में कार्यरत थे। वियतनाम में एक निजी घर में प्रशिक्षण देकर अपनी स्कूटी से कार्यालय वापस लौट रहे थे। इसी दौरान इनका स्कूटी अनबैलेंस होकर एक कार से टकरा गया, जहां मौके पर उनकी मौत हो गई।
मृतक के पार्थिव शरीर को रांची वापस लाने की प्रक्रिया जारी है। सोमवार को शाम तक पार्थिव शरीर रांची वापस आ सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित