रांची , अप्रैल 26 -- झारखंड के रांची के बुंडू में सिविल कोर्ट स्थापना और स्मार्ट मीटर की समस्याओं को लेकर आजसू पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल आज राज्यपाल से मिला और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

उनमें से प्रमुख माँगें- बुंडू अनुमंडल बनने के 22 साल बाद भी सिविल कोर्ट, जेल और कोषागार नहीं बना, जो प्रशासनिक विफलता है सरकार ने हाईकोर्ट में बुंडू से रांची की दूरी 30 किमी बताई है, जबकि तमाड़-सोनाहातु से वास्तविक दूरी 90-95 किमी है। स्मार्ट मीटर से आम जनता तकनीकी दिक्कतों और अधिक बिलिंग से परेशान है, इस पर रोक या सुधार की माँग। 5 थानों की 3.5 लाख आबादी को न्याय के लिए रांची जाना पड़ता है, जिससे गरीबों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

वहीं राज्यपाल ने सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार कर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से आजसू पार्टी के पदाधिकारी संजय महतो, राजकिशोर कुशवाहा, श्याम महतो, भयभंजन महतो, मो. सेराज, आकाश महतो, बुंडू जिला परिषद सदस्य परमेश्वरी सांडिल एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता दीपक साहू शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित