रांची , जुलाई 22 -- झारखंड की राजधानी रांची में 68 वर्षों से भारतीय युवक संघ, बकरी बाजार परिसर में दुर्गा पूजा का उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाता आ रहा है।

इसी लेकर बुधवार सुबह 10:30 बजे बकरी बाजार परिसर में भारतीय युवक संघ के सचिव रवि रोहत्गी द्वारा पूजा स्थान पर स्तंभ पूजन एवं भूमि पूजन कर पूजा पंडाल के निर्माण का श्रीगणेश कराया गया।

संघ के द्वारा भव्य और विशाल पंडाल का स्वरूप शारदीय नवरात्र दुर्गा पूजा महोत्सव में आप सभी झारखंड के राज्य वासियों को, देखने का, अवलोकन करने का मौका प्राप्त होगा। इस अवसर पर आचार्यो के द्वारा विधिवत भगवान का आह्वान करते हुए भूमि पूजन किया गया।

अध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने बताया की इस वर्ष पूजा पंडाल में दर्शनार्थियों को कई तरह् से सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। पूजा पंडाल का थीम अपने आप में एक विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहर है। पंडाल इतना बड़ा बनाया जाएगा की बिना किसी दिक्कत और तकलीफ के लाखों लोग पंडाल की सुंदरता सहित माँ के दर्शन कर सकेंगे। इस बार 150 से अधिक कारीगरों के द्वारा पंडाल तैयार किया जायेगा। तमिलनाडु के तंजौर में स्थित बृहदेश्वर मंदिर को स्वरुप बनेगा।

इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रोशनी खलको महापौर रांची नगर निगम उपस्थित थी साथ ही साथी विशिष्ट अतिथि में उपमहापौर नीरज कुमार एवं वार्ड पार्षद सुनील यादव उपस्थित थे। मुख्य अतिथि रोशनी खलको ने कहा की यह संस्था ने वर्षों से हमारे संस्कृति एवं धर्म को संभाल रखा है जिसके उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष भारतीय युवक संघ हमारे धार्मिक स्थलों का प्रचार अपने पंडाल द्वारा करता आ रहा है।

संस्था की ओर से विनोद छापड़िया, राजेश बुधिया, राकेश गोयल व अन्य द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर उनका स्वागत किया। संरक्षक शंभू अग्रवाल ने आए हुए सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अरविंद चौधरी, अमर पोद्दार, कमल जालान, अमित सोनी, सिद्धांत तोदी, विवेक अग्रवाल, रोहित गोयंका, संजय चौधरी, अमित बजाज, दीपक चौधरी, चंदन चौधरी, पवन लोहिया, सुनील पोद्दार, विवेक पोद्दार, पंकज चौधरी, सचिन मोतीका, अनीश सरावगी, अशोक लाठ, आशीष अग्रवाल, प्रथम धेलिया, देवेश झा व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित