रांची , मार्च 15 -- झारखंड की राजधानी रांची के नार्थ ऑफिस पाड़ा, डोरंडा में पुराने नार्थ पॉइंट स्कूल परिसर में 'श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ' का आज शुभारम्भ हुआ|इस महायज्ञ में नार्थ ऑफिस पाड़ा, साउथ ऑफिस पाड़ा, गौरी शंकर नगर, हिनू, डोरंडा एवं रांची के अन्यान्य क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। पूज्य आचार्य राधेश्याम बाबा के सानिध्य में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ की कलश यात्रा आज बड़े धूम धाम से निकाली गयी। डोरंडा क्षेत्र की महिलाओं की इसमें ख़ास भागीदारी देखी गयी।
कथा संस्थापक श्री नारायण ज्योति सेवा ट्रस्ट, बृंदावन के सुप्रसिद्ध संतों में से एक निर्मान मोहा दास (इस्कोन) के द्वारा भगवान् की कथाओं का वर्णन किया जा रहा है, जो 21 मार्च तक प्रतिदिन संध्या 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक किया जाएगा चलेगा। इस ज्ञान महायज्ञ का उद्देश्य भगवान् के दर्शन, प्रवचन एवं संगीत से स्वंय को कृतार्थ करना है। डोरंडा क्षेत्र के सभी धर्म प्रेमीगण इस श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित