रामगढ़ , जून 30 -- यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने रांची-आनंद विहार टर्मिनल-रांची स्पेशल तथा सान्तरागाछी-अजमेर-सान्तरागाछी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है।
जारी विज्ञप्ति के अनुसार, गाड़ी संख्या 02877 रांची-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल प्रत्येक शनिवार 4 जुलाई से 25 जुलाई 2026 तक चलेगी। वहीं गाड़ी संख्या 02878 आनंद विहार टर्मिनल-रांची स्पेशल प्रत्येक रविवार 5 जुलाई से 26 जुलाई 2026 तक संचालित होगी।
इसके अलावा गाड़ी संख्या 08611 सान्तरागाछी-अजमेर स्पेशल प्रत्येक सोमवार 6 जुलाई से 28 सितंबर 2026 तक तथा गाड़ी संख्या 08612 अजमेर-सान्तरागाछी स्पेशल प्रत्येक गुरुवार 9 जुलाई से 1 अक्टूबर 2026 तक चलाई जाएगी।
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि इन स्पेशल ट्रेनों के समय, मार्ग और सभी ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये ट्रेनें वर्तमान में संचालित हो रही संबंधित स्पेशल ट्रेनों के निर्धारित समय और स्टॉपेज के अनुसार ही चलेंगी।
यह जानकारी वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी, धनबाद मनीष सौरभ ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित