जयपुर , मार्च 08 -- राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर महिलाओं की सुरक्षा और उनसे जुड़े मामलों की प्रभावी निगरानी को लेकर सोमवार को यहां पुलिस मुख्यालय में समीक्षा बैठक लेंगीं।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार यह महत्वपूर्ण बैठक दोपहर एक बजे आयोजित होगी, जिसमें पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे।
बैठक में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को अवार्ड्स और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित