सिरसा , अप्रैल 26 -- हरियाणा में सिरसा जिले के दमदमा गांव के एक घर में गैस सिलेंडर फटने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया है।

गांव के निवासी बलदेव सिंह ने बताया कि जब यह हादसा हुआ वह अपनी दुकान पर गया हुआ था और परिवार का कोई भी सदस्य घर नहीं था जिसके कारण किसी तरह के जान माल का नुकसान नहीं हुआ वरना बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।

उन्होंने बताया कि रसोई घर में रखे गैस सिलेंडर के फटने से फ्रिज, बर्तन, घर की खिड़कियां, दरवाजे, घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया वहीं कुछ जल भी गया। घर में खड़ी कार को भी काफी नुकसान हुआ है।

प्रथम दृष्टया हादसे की वजह तापमान में अधिकता बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित