भीलवाड़ा , मार्च 09 -- राजस्थान में भीलवाड़ा में जिला कांग्रेस समिति (शहर) ने रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में सोमवार को जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष (शहर) शिवराम खटीक ने बताया कि रसोई गैस की बढ़ी कीमतों को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महिला दिवस के अवसर पर ही गैस की कीमतें बढ़ाकर महिलाओं की जेब पर सीधा डाका डाला गया है।

श्री खटीक ने कहा कि केंद्र सरकार को इस फैसले को तुरंत वापस लेना चाहिए। ऐसा नहीं किया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर अपना उग्र विरोध निरंतर जारी रखेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित