चंडीगढ़ , मार्च 11 -- पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवान ने रसोई गैस की आपूर्ति में आ रही दिक्कतों को लेकर केंद्र सरकार द्वारा कदम उठाने की मांग की। एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि रसोई गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन इस समय स्थिति गंभीर होती नजर आ रही है।
उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। चंडीगढ़ में भी कमर्शियल सिलेंडरों की बुकिंग में दिक्कतें सामने आ रही हैं, जिससे होटल, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को परेशानी हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित