भीलवाड़ा , सितम्बर 25 -- राजस्थान में भीलवाड़ा में सरकारी विद्यालयों में कार्यरत रसोइया सह सहायकों ने मानदेय मेंकी गयी कटौती के खिलाफ जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया है।
ज्ञापन में कहा गया है कि विद्यालयों में भोजन बनाने और व्यवस्था संभालने के लिए उन्हें पहले दो हजार 297 रुपये मासिक मानदेय दिया जाता था, अब इस राशि को घटाकर आधा कर दिया गया है।
कर्मचारियों ने कहा कि बढ़ती महंगाई के इस दौर में यह राशि अत्यंत कम है। उन्होंने बताया कि किचन की साफ-सफाई, बर्तनों की धुलाई और स्वच्छ पेयजल आदि की व्यवस्था में उनका पूरा दिन लग जाता है। रसाेइया सह सहायक संघ ने जिला कलेक्टर से गुहार लगायी है कि उनकी घटायी गयी राशि को पुनः पूर्ववत करने के आदेश जारी किये जायें, ताकि वे अपना जीवन यापन सुचारु रूप से कर सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित